यहां आचार संहिता पथक सक्रिय, करीबन ३५ लाख जब्त.!

राज्य में विधानसभा चुनाव होने के कारण आचार संहिता लगी हुई हैं, जिसके कारण शहर तथा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले सभी वाहनों की गहन तलाशी अभियान पुलिस व आचार संहिता पथक द्वारा किया जा रहा है। इसी तलाशी अभियान में चुनाव निर्णय अधिकारी राजू थोटे के विशेष पथक ने भिवंडी कोनगांव स्थित तलाशी नाका पर वाहन की तलाशी करते हुए एक कार से ३ लाख ८५ हजार ८१० रुपये जब्त किया। जब्त की गई रकम को शासकीय कोषागार में सफलता पूर्वक जमा किया गया है। कोनगांव पुलिस ने इस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया है। उक्त प्रकरण की जानकारी पत्रकारों द्वारा मांग किए जाने पर तलाशी नाका पर उपस्थित कर्मचारियों ने आनाकानी किया, जिसकी शिकायत पत्रकारों ने ठाणे जिला अधिकारी डॉ.राजेश नार्वेकर से किया है। भिवंडी शहर व ग्रामीण विधानसभा सीटों पर चुनाव शुरू हो गया है, जिसमें शिवसेना , भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा रणनीति भी शुरू हो गई है। चुनाव होने के कारण आदर्श आचार संहिता शहर तथा ग्रामीण भाग में लगी हुई है, ठाणे जिला अधिकारी डॉ.राजेश नार्वेकर ने भिवंडी (ग्रामीण) १३४ विधानसभा सीट अंर्तगत आने वाले सभी वाहनों की गहन तलाशी लेने का आदेश चुनाव निर्णय अधिकारी राजू थोटे को दिया है। पिछले सप्ताह में भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत २० लाख तथा १० लाख रुपए डॉ.मोहन नलंदकर के आचार संहिता पथक ने जब्त किया था, जिसके कारण पुलिस प्रशासन को सख्ती से आदेश दिया गया है कि आने वाली सभी गाड़ियों की गहन तलाशी की जाए। कोनगांव नाका पर कल्याण से भिवंडी की ओर आ रही मारूती स्विफ्ट कार क्रमांक MH 02CR 6870 की तलाशी आचार संहिता पथकों द्वारा लिया जा रहा था, कार में अवैध रूप से ३ लाख ८५ हजार ८१० रुपये मिला। इस रकम के बारे मेंं वाहन चालक से जानकारी मांगने पर वाहन चालक किसी प्रकार का दस्तावेज देने में असमर्थ साबित हुआ।जिस कारण चुनाव निर्णय अधिकारी राजू थोटे ने उक्त रकम को जब्त कर भिवंडी कोषागार में जमा करवाया हैं। इस कार्रवाई में सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. उध्व कदम, प्रफुल्ल म्हात्रे, नवजोत मुकादम आदि आचार संहिता पथक के कर्मचारी उपस्थित थे।

न्यूज ब्यूरो – सुरेश चौहान..✍️ 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading