कल्याण (पूर्व) में चुनावी प्रचार के दौरान विकास कार्य को लेकर उठे सवाल पर महायुति प्रत्याशी सुलभा गायकवाड ने करारा प्रहार कर दिया, जिससे विपक्षियों का दांव फेल हो गया. अंतिम चरण में जहां कुछ विकास कार्यों की सूची मतदाताओं के घर-घर तक पहुंचती नजर आई, वहीं उक्त सुची प्रेस वार्ता में पत्रकारों को भी मुहैया करवा दी गई।
गौरतलब है कि कल्याण (पूर्व) में विकास कार्य नहीं हुआ है, ऐसा दावा लगातार कुछ विपक्षी प्रत्याशी कर रहे थे, जिस पर भाजपा व शिवसेना (शिंदेगुट) व राकांपा (अजित गुट) यांनि महायुति की प्रत्याशी श्रीमती सुलभा गणपत गायकवाड ने चुप्पी साध रखी थी. अचानक अंतिम चरण में कुछ विकास कार्यों की एक सुची जहां जारी करके पत्रकारों को सौंपी गई, वहीं इसे मतदाताओं तक पहुंचाने का कार्य किया गया. इससे विकास कार्य नहीं हुआ है का दावा कर रहे विपक्षी प्रत्याशियों का दांव फेल होता दिखाई पड़ रहा है।

इस सूची की मानें तो कल्याण स्टेशन से सिद्धार्थ नगर, कोलशेवाड़ी फूट ओवर ब्रीज, लोकग्राम फूट ओवर ब्रीज का जहां कार्य प्रगति पर है, वहीं नेतेवली नाका से चक्कीनाका मार्ग से श्रीराम टाॅकीज तक कांक्रीट रोड के साथ चक्कीनाका से १०० फीट रोड तक कांक्रीटीकरण रोड कार्य जारी है. तिसगांव कमान से श्री तिसाई माता मंदिर गावठाण तक रास्ते का कांक्रीटीकरण आंतरिक रास्ते व विजय नगर नाका से आमराई चौक, तिसगांव गावठाण रास्ते १०० फीट रोड गावठाण तक कांक्रीटीकरण कार्य भी सूची में शामिल है. पुना लिंक रोड से शिवाजी कालोनी रास्ते का कांक्रीटीकरण पूर्ण, आगे म्हसोबा चौक से जुना जनता बैंक कोलशेवाड़ी तक कार्य प्रगति पर. नूतन विद्यालय से विनायक चौक तक रास्ते का कांक्रीटीकरण, नीतिनराज होटल से जुने पोस्ट आफिस तक के रास्ते का कांक्रीटीकरण जैसे स्थानीय सुविधा के कार्यो को सुचीबद्ध किया गया है

महायुति प्रत्याशी श्रीमती सुलभा गणपत गायकवाड दावा करती हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न रास्तों का कार्य व शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर चाल व बिल्डिंग परिसर तक पहूंचने के रास्ते व आंतरिक रास्ते का कार्य सहित स्थानीय लोगों की सुविधा के कई स्थानों पर गटर व नाले की व्यवस्था व कई स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण व नवीनीकरण कार्य भी हुआ है. इसके साथ ही पानी सप्लाई सुधार के लिए नई जलवाहिनीं बिछाकर उसे क्रियान्वित किया गया है व कई बिल्डिंग व चाली का कनेक्शन उससे जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहा है. राज्य सरकार व केंद्र सरकार से भी कई बड़े विकास कार्य प्रोजेक्ट शुरू हैं, जोकि आगामी वर्षों में पूरे हो जाएगें।

अंततः सुलभा गणपत गायकवाड कहती हैं कि ‘मतदाताओं से हमनें जनसंपर्क किया है और वो विकास कार्यों से संतुष्ट हैं. कई नए सुविधाजनक विकास कार्यों को आगे करने का सुझाव भी मिला. हमें जन-जन का जोरदार प्रतिसाद मिला है और विशेष रूप से माताओं-बहनों ने जोरदार प्रेम दिया. वोट करके हमें विशेष आशिर्वाद देने के लिए भी तय किया है. कल्याण (पूर्व) सीट पर मतदाताओं ने इस बार हमें सबसे ज्यादा वोट से जिताकर, बतौर महिला विधायक मुझे सेवा करने का मौका देने संकल्प लिया है. विपक्षी बौखलाहट में पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सिर्फ दुष्प्रचार कर रहे हैं क्योंकि सर्वाधिक मतदाताओं का आशिर्वाद हमारी ओर देखकर वे हताश हो चुके हैं।’



