यहां ‘सखियों संग होली’, महिलाओं की जोरदार उपस्थिति….

होली के पावन अवसर पर कल्याण पश्चिम में पिछले पाँच वर्षों से लगातार आयोजित होने वाला “सखियों संग होली” कार्यक्रम इस वर्ष भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन भाजपा की पदाधिकारी, सशक्त एवं सुशिक्षित महिला श्रीमती श्वेता झा द्वारा किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

गौरतलब है कि आजकल कई स्थानों पर होली के नाम पर फूहड़ नृत्य और अश्लील गीतों के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन श्वेता झा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें पूरी तरह से सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों पर ध्यान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीता शर्मा, नीलम शर्मा, अनु रे, कल्पना पाठक और एकता जी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में क्षेत्र के नगरसेवक वरुण पाटिल, शालिनी वायलें और सुप्रिया भोईर की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे स्वच्छ, सांस्कृतिक और सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए, जिनमें सभी वर्गों की महिलाएं बिना किसी संकोच के भाग ले सकें। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्वेता झा का आभार व्यक्त करते हुए उनसे भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक और सकारात्मक संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित करते रहने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading