देस से परदेस तक शोक – श्रीराम दरबार पथिक हुए, धर्म मंडल निर्देशक…

गोवा में “श्रीसीताराम आदर्श धर्म मंडल” धनियामऊ–जौनपुर के निर्देशक रमाकांत शुक्ला का निधन

जौनपुर। श्री सीताराम आदर्श धर्म मंडल, धनियामऊ के वरिष्ठ निर्देशक रमाकांत शुक्ला का आकस्मिक निधन गोवा में हो गया। शोकाकुल वातावरण में उनका अंतिम संस्कार वहीं उनके बड़े पुत्र विपिन शुक्ला द्वारा सम्पन्न कराया गया।

परिजनों के अनुसार, आगे की तेरह दिवसीय कर्मकांड विधि उनके पैतृक निवास धनियामऊ, जौनपुर में संपन्न होंगी। निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर सी दौड़ गई। संस्था के मौजूदा निर्देशक विवेकानंद मिश्रा, तथा पदाधिकारियों में मनोज मिश्रा, कैलाश मिश्र, सुनील मिश्रा, आदिनाथ मिश्रा, सीताराम बिंद, हरिशंकर मिश्रा, जयशंकर मिश्रा, ताराचंद मिश्रा, आनंद मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। परिवार के शोक संतप्तजनों में हरिकांत शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, चंदन शुक्ला, रमेश शुक्ला, योगेश शुक्ला, कल्पेश सहित अन्य मानिंद स्थानीय समाज ने रमाकांत शुक्ला के निधन को धर्म-संस्कृति व संस्कार के दर्पण की अपूर्णीय क्षति बताया है। फिलहाल गांव-जिला ही नहीं देस से परदेस तक बसे इनके शुभचिन्तको में शोक की लहर है। – श्रीराम दरबार पथिक हुए, धर्म मंडल निर्देशक…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading