आम्बिवली पूर्व के एन आर सी मैदान में विगत 25 वर्षों से मां भगवती सेवा संस्था द्वारा भव्य शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होता रहा है. इस वर्ष भी गुप्त नवरात्रि में 23 से 25जनवरी को यह आयोजन सुनियोजित करने निर्णय लिया गया।
गौरतलब है यह आयोजन सदैव गुप्त नवरात्रि में ही होता रहा हैं, जिसमें कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, मां पूजा ,महाआरती,जागरण , महाप्रसाद आदि कार्यक्रम होंगे। माँ भगवती सेवा संस्था द्वारा कार्यक्रम को सुनियोजित करने की शुरुआत हो चुकी है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष केशभान पाण्डेय ने भूमिपूजन करके ध्वजपूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत कर दी है। इस अवसर पर केशभान पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, संजय पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा, ओ.जी मिश्रा, श्यामधर पाण्डेय जी, अखिलेश सिंह, राहुल मिश्रा, विनोद पाण्डेय, अनुज उपाध्याय, अंकित पाण्डेय आदि कई लोग उपस्थित रहे।



