Headlines

सुलभा गायकवाड ने पुलिस आयुक्त से की मांग, जानिए यह आशंका…

कल्याण (पूर्व) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीद्वार सुलभा गणपत गायकवाड ने पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखकर शांति पूर्ण और निष्पक्ष माहौल बनाए रखने के लिए तत्काल पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. शांति पूर्ण माहौल में तनाव उत्पन्न की आशंका जताकर, निर्दलीय प्रत्याशी पर आरोप भी लगाया है।

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में पिछले दिनों से चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण रूप से चला, जिसमें पुलिस का भी सराहनीय सहयोग मिला है. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दलीय उम्मीदवार महेश दशरथ गायकवाड और उनके समर्थकों द्वारा उनके कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सुलभा गायकवाड ने पुलिस विभाग से अपील की है कि उनके समर्थकों की रक्षा व क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि तनाव उत्पन्न करने वाले तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading