साहब.. उन्हें गिरफ्तार कीजिये, न्याय मांग रहा हूँ.! यहां ब्राम्हण पीड़ित….

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा (भदोही जिला) संगठन परिवार की आपातकालीन बैठक रविवार को ‘ज्ञानपुर विधान सभा’ क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव में संपन्न हुई, जिसमें यहां के ‘पीड़ित ब्राम्हण परिवार’ की वेदना को उच्च प्रशासनिक अधिकारी तक पहुंचाकर न्याय की गुहार लगाई गई. ऐसी जानकारी देते राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा (भदोही जिला) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

ब्राह्मण युवजन सभा (भदोही जिला) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यहां विश्वनाथ पुर गाँव में ४ दिन पहले ‘एससी एसटी वर्ग’ के मनबढ़ लोगों के द्वारा एक ‘ब्राह्मण परिवार’ के घर पर चढ़कर मारपीट एवम छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा हीला-हवाली गिरफ्तारी में की जा रही थी. इसे लेकर के ‘ब्राह्मण समाज’ में आक्रोश था. इसी मुद्दे पर पंडित अम्बरीष तिवारी (जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में विश्वनाथपुर गांव में बैठक आहूत की गई।
मोबाइल कॉल द्वारा जहां क्षेत्राधिकारी CO ज्ञानपुर से वार्ता कर जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई, वहीं राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा (जिला अध्यक्ष) ने कहा कि ‘और 2 दिन का अल्टीमेटम संगठन द्वारा दिया गया है कि “अगर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की जा सकती है, तो परसों मंगलवार के दिन सुबह 10:00 बजे पूरे ब्राह्मण समाज के लोगों को लेकर “कप्तान (एसपी) साहब” के कार्यालय ज्ञानपुर पर अनिश्चितकालीन धरने पर पूरा संगठन एवं ब्राह्मण समाज के लोग बैठने का कार्य करेंगे. क्षेत्राधिकार महोदय द्वारा सभी लोगों को आश्वस्त किया गया है कि किसी भी हालत में दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।’
अंततः बैठक में जिला अध्यक्ष अम्बरीष तिवारी ने कहा कि अगर ‘ब्राह्मण समाज’ अपने दम पर एकत्रित होकर अपने मान-सम्मान की लड़ाई नहीं लड़ेगा, तो इसी प्रकार ‘ब्राह्मण समाज’ गर्त में चला जाएगा. आज यह घटना एक परिवार के साथ घटी है…अगर हम और आप मजबूती के साथ इस परिवार के साथ नहीं खड़े हुए तो, कल यह घटना दूसरे परिवार के साथ में घटित होगी और पूरा ब्राह्मण समाज पीड़ित होगा. एसी-एसटी धारा का दुरूपयोग पूरे ‘सवर्ण समाज’ के लिय इस समय अभिशाप साबित हो रहा है. सरकार इस पर ध्यान दे, नही तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा ।।
इस बैठक में विकास मिश्रा, भरत मिश्रा, रोहित तिवारी, अजय पोहिला, महेश तिवारी, हरि कृष्णा तिवारी युवाजन सहित ब्राह्मण समाज के कई सम्मानित बुजुर्ग एवं युवा वर्ग के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading