Headlines

नाटे बिंद ‘गांजा’ व सुरज दूबे ‘तमंचा-कारतूस’ सहित पुलिस की गिरफ्त में…

भदोही जनपद में आगामी नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल,निष्पक्ष व पारदर्शी सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिस क्रम में सुरियावां पुलिस को भी विशेष सफलता मिली है।

भदोही जनपद पुलिस के मुताबिक थाना सुरियावां पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त बलविंदर उर्फ नाटे बिंद पुत्र त्रिभुवन बिंद (निवासी तेजसिंहपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही) को महुआपुर से गिरफ्तार कर कब्जे से 1.300 कि0ग्रा0 गांजा बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-76/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। इसी तरह अभियुक्त सूरज दुबे पुत्र चंद्रभूषण दुबे उर्फ गोली दुबे (निवासी पुरेमनोहर, अभिया थाना सुरियावां जनपद भदोही) को अभिया के पास से अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-77/2023 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading