वेदपुर-ज्ञानपुर के पान वाले यह ‘तिवारीजी’ गए अंदर, जानिए कैसे…

ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा ट्विटर पर हुई शिकायत उपरांत अल्पसमय में पान की दुकान पर भांग बेचने के आरोपी सुरेश कुमार तिवारी पुत्र स्व. शीतला प्रसाद को धर दबोचा गया, जोकि वेदपुर, थाना ज्ञानपुर के निवासी हैं. गिरफ्तार करते हुए कब्जे से 01 किलो नाजायज भांग भी पुलिस ने बरामद किया है।

भदोही जनपद पुलिस सोशल मीडिया सेल के मुताबिक डॉ. अनिल कुमार (पुलिस अधीक्षक भदोही) द्वारा सोशल मीडिया के समस्त प्लेटफार्मों की सतत निगरानी व प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। दिनांक 02.05.2023 को सायं ट्विटर के माध्यम से कस्बा ज्ञानपुर में पान की दुकान पर नाजायज भांग बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई। सोशल मीडिया टीम द्वारा शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस को कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर आरोपी भांग विक्रेता के विरुद्ध मु0अ0सं0-69/2023 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading