भदोही जनपद के औराई विकास खंड से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनावी मैदान में उतरे इस युवा को जहां चहूंओर समर्थन मिल रहा है, वहीं अब विपक्षियों की बौखलाहट भी अभी से तेज होती नजर आ रही है. ऐसे में यहां लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन हुआ, तो रोचक चुनावी मुकाबला देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि भदोही जनपद में पंचायत चुनाव इस बार जाति-बिरादरी पर नहीं बल्कि विकास व शिक्षा-स्वास्थ्य के मुद्दे पर होगा. ऐसा दावा नौजवानों द्वारा किया जा रहा है. यहां युवा समाजसेवी अमित सिंह “प्रिंस” को चहूंओर मिल रहे समर्थन को देख अभी से विपक्षियों के खेमे में हड़कंप देखने को मिल रहा है. अमित सिंह ‘प्रिंस’ ने ऐलान किया है कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुना, तो वह गांव-नगर में विकास कार्यों हेतु आम जनमानस की आवाज बनेगें. बताया जा रहा है कि ग्राम सभा सवरां निवासी युवा समाजसेवी अमित सिंह ‘प्रिंस’ एक मिलनसार व गरीबों के हमदर्द के रूप में जाने जाते हैं. वह हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर गरीबों की मदद करते आए हैं. यही मुख्य कारण है कि इस युवा क्षेत्र वासियों ने इस बार होने वाले जिला पंचायत चुनाव में अपना समर्थन व वोट देकर जिला पंचायत सदस्य बनाने का मन बना लिया है, जिससे क्षेत्र को विकास की ओर ले जाने के लिए आग्रह किया जा सके. इससे विपक्षियों में हलचल मची हुई है. समाज सेवा व विकास कार्यों के प्रति जागरूकता का जज्बा अमित के अंदर कूट-कूटकर भरा हुआ है, रात हो या दिन समाज सेवा करने से भी पीछे नहीं हटते. गरीबों-मजदूरों के लिए दरवाजे हमेशा भले खुले रखते हैं लेकिन मौका मिलते गांव की पगडंडी पर भी डट जाते हैं. युवा समाजसेवी अमित सिंह प्रिंस ने क्षेत्र वासियों से वादा किया कि अगर उन्हें जिला पंचायत सदस्य बनाया, तो वह जीतकर क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे और किसी को भी निराश नहीं करेंगे।
‘भदोही’ के इस ‘यंगमैन’ में यह ‘जज्बा’ – जिधर ‘जवानी’ चलती है, उधर ‘जमाना’ चलता है… http://www.sashaktsamaajnews.com/2021/02/01/this-emotion-in-bhadohis-youngman
छोटे अनुज, बेटे, दोस्त-युवा को अजमाइए…आगामी जिला पंचायत चुनाव केे मद्देनजर गांव-गांव पहुंचकर समर्थन जुटा रहे अमित सिंह कहते हैं कि “यदि ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें सपोर्ट और दुआओं से नवाजा तो वे सेवा में कभी पीछे नहीं रहेंगे बल्कि एक सेवक के रूप में क्षेत्र वासियों की सेवा करते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र वासियों ने अब तक सभी प्रत्याशियों को आजमाया है, तो एक बार अपने छोटे अनुज, बेटे, दोस्त, प्रिंस सिंह को आजमा कर देखे कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।“
