भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवतखानी गांव स्थित ठाकुर बस्ती में शनिवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियो से घिरे एक रिटायर फौजी ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी, जो गोली पड़ोस के एक अधेड़ व्यक्ति को लगी और वह घायल हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने रिटायर फौजी को भी जमकर लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया।घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा जब पुलिस को मिली, तब आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए भदोही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर दोनों की स्थिति चिंताजनक होने के चलते डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि सरवतखानी निवासी मिथिलेश सिंह नामक 42 वर्षीय रिटायर फौजी ने किसी बात को लेकर पड़ोस के रविंद्र कुमार सिंह 45 वर्ष पुत्र वंश नारायण को शनिवार की देर रात गांव स्थित शिव मंदिर के निकट लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दिया. गोली रविन्द्र सिंह के पेट में लगने के चलते लहूलुहान होकर वह गिर पड़ा. पड़ोसी पहले से ही कहासुनी के समय डटे थे लेकिन गोली की आवाज सुनकर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए और रिटायर फौजी को भी लाठी-डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को भदोही के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर दोनों की स्थिति नाजुक होने के चलते वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। चौरी थानाध्यक्ष रामदरश ने बताया कि अकारण किसी बात को लेकर गोली चली है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ऐसी घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।



