यूपी सरकार ने गुरूवार की रात ७ जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की है. प्रदेश में कुल 13 IAS अफसरों का तबादला किए जाने की खबर है, जिनमें भदोही, बलिया, जालौन समेत कई जिलों के डीएम शामिल है…✍️
खबर है कि उत्तर प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने गुरुवार की रात सुशासन को कीर्तिमान करने के लिए कई जिलों के मजिस्ट्रेट यांनि ‘डीएम साहब’ का ही तबादला कर दिया है. नई ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद ७ जिलों को नए जिलाधिकारी मिले हैं. तबादलों की लिस्ट में भदोही, बलिया, जालौन समेत कई जिलों के डीएम के नाम भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन आईएएस अफसरों के हुए ट्रांसफर में विशेष सचिव- माध्यमिक शिक्षा से आर्यका अखौरी को जिलाधिकारी भदोही, विशेष सचिव सिंचाई प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी जालौन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह को जिलाधिकारी हापुड़, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ संजीव रंजन को जिलाधिकारी संभल के रूप में तैनाती दी गई है. अदिति सिंह बलिया की नई डीएम आईएएस अफसर सैमुअल पाल एन. को आंबेडकरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। हापुड़ की जिलाधिकारी अदिति सिंह को जिलाधिकारी बलिया तथा 2012 बैच की आईएएस अधिकारी विभा चहल को एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़िए👉 सशक्त BREAKING – 41 कर्मचारी मिले लापता, ‘डीएम साहब’ भी चले गए.!!



