भदोही जनपद पुलिस ने एक बार फिर से अवैध शराब व मादक पदार्थों के फैले जंजाल पर नजरें गड़ा दी है, यहां एक अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. इस दौरान सैकड़ों लीटर शराब सहित एक अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है।
भदोही जनपद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार (1 अगस्त) को थाना क्षेत्र औराई के ग्राम वासदेवपुर में औराई पुलिस मुखबिरी सूचना मिली. जिसके आधार पर श्याम सूरत सरोज के घर में छापेमारी की गई. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 250 लीटर ओपी कच्ची शराब,34 पेटी ब्लू लाइन देशी शराब, 10000 लेवल ,1200 क्यूआर कोड, शराब पैकिंग मशीन, डिग्री मापक यंत्र, हजारों खाली शीशियां, दो डिब्बा कलर, मारुति सुजुकी कार,मैजिक डाला सहित आदि समान की बरामदगी पुष्टि की है। अंतत: अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शेष चार अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि अभियुक्तों द्वारा काफी दिनों से शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राम सूरत सरोज पुत्र स्व. दुक्खू सरोज है, जोकि वासदेवपुर थाना औराई जनपद भदोही का ही निवासी है।



