मोटर साइकिल के चक्कर में, ९ बुजुर्ग महिलाओं की जिंदगी लगी दांव पर…

मोटर साइकिल से विभिन्न हादसे होते रहते हैं लेकिन आज भदोही जनपद में एक दर्दनाक दुर्घटना घटी, जहां ९ महिलाओं की जिंदगी दांव पर लग गई।

भदोही जनपद पुलिस से सुबह दुर्घटना उपरांत मिली पुष्टि प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरियावां से एक आटो में कुछ महिलाएं दर्शन करने के लिए विंध्याचल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में लाखनो तिराहे के पास सामने से अा रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अचानक महिलाओं से भरी आटो पलट गई है। जिसमें एक महिला श्रीमती गेना देवी पत्नी स्व. सत्यनारायण सिंह उम्र 68 वर्ष निवासी परऊपुर की मौत हो गई, जो कि थाना सुरियावा जनपद भदोही की निवासी थी। शेष 8 महिलाए क्रमशः हंसा देवी पत्नी रामनारायण उम्र 65 वर्ष, गमला देवी पत्नी पंचम सिंह उम्र 60 वर्ष, सावित्री देवी पत्नी सुरंग बहादुर सिंह उम्र 62 वर्ष, कमला देवी पत्नी रामराज सिंह उम्र 70 वर्ष, सुशीला देवी पत्नी सबल राज सिंह उम्र 63 वर्ष, गिरजा देवी पत्नी श्याम देव सिंह उम्र 68 वर्ष, इसराजी देवी पत्नी अंग्रेज बहादुर सिंह उम्र 70 वर्ष, प्रतिमा देवी पत्नी उदय राज सिंह उम्र 68 वर्ष घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ज्ञानपुर भदोही भेजा गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मृतका के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है।

भदोही विधायक पहुंचे अस्पताल…विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने सवा ११ बजे सोशल मीडिया (फेसबुक) के माध्यम से दुर्घटना के संदर्भ में तस्वीरों के साथ अपडेट किया है कि “…जानकारी प्राप्त होने के तुरंत बाद ज्ञानपुर हॉस्पिटल में उपस्थित होकर सभी घायलों को उपचार की समुचित व्यवस्था कराया गया, गंभीर रूप से घायल लोगों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है एवं इस दुर्घटना में एक मृतक महिला की पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए स्वयं ज्ञानपुर कोतवाली में उपस्थित रहकर जरुरी कार्यवाही हेतु निर्देश दिया। मेरी संवेदनाये पीड़ित सभी परिवार के साथ है और घायल परिवार के समुचित उपचार व सहायता राशि एवं मृतक के परिवार को 5 लाख की सहायता राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी।”

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading