अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ज्ञानपुर में हुई बैठक में उत्पीड़न को लेकर असंतोष जताया गया। मुख्य अतिथि बतौर विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। स्पष्ट गर्जना हुई कि ‘किसी भी निर्दोष क्षत्रिय को परेशान किया गया तो क्षत्रिय समाज एकजुट होकर ईंट से ईंट बजाने का काम करेगा।’ सुरियावां में आशीष सिंह व उनके दिव्यांग चाचा के उपर लगे एससी-एसटी एक्ट को फर्जी ढ़ंग से परेशान करने की कार्यवाही बताया। इस मौके पर रंजित सिंह, मुकेश, रतन, अखंड प्रताप, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे। उपरोक्त खबर मीडिया खबरों में प्रकाशित है।

भदोही विधायक के खिलाफ जनाक्रोश – बीडीसी आशीष सिंह पर दबाव बनाने के लिये उसके दिव्यांग (अपंग) चाचा विनोद सिंह पर अब SC/ST के तहत मामला दर्ज करवाया गया है, जो कि चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। बताया जा रहा है कि विनोद सिंह ‘कोटेदार’ बतौर अपनी जीविका चलाते हैं। उन्हें अनौपचारिक संदेश विधायक परिवार ने भेजवा दिया है कि मुकदमें से बचकर कोटा चलाना है तो आशीष सिंह से न्यायालय का मुकादमा वापस उठवाओ। खैर..एक अपंग की दुर्गति देख जनसमाज में भदोही विधायक व उनके परिवार सहित करीबीयों के प्रति जनाक्रोश तेजी से फैल रहा है।

बीडीसी की पीड़ात्मक खत.. “नमस्कार भाइयों, मैं क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह,पोस्ट सुरियावां जिला भदोही उत्तर प्रदेश। भदोही विधायक द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार उच्चस्तर पर है। विरोध करने वाले,आलोचना करने वाले पर भदोही विधायक फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे है। पिछले दिनों मैंने ब्लॉक सुरियावां में व्याप्त भ्रष्टाचार और पर्यावरण को नुकसान पहुचाने के उद्देश्य से हुई अवैध पेड़ो की कटाई और फर्जी नीलामी दिखाकर 12 लाख के भ्रष्टाचार का विरोध किया था, जिसमे खुद भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, उनके सगे भाई ब्लॉक प्रमुख अनिरुद्ध तिवारी और परिवार के अन्य सदस्य जो भ्रष्टाचार में लिप्त थे। शासन को राजस्व का चूना लगा रहे थे, जिसका का मैने पुरजोर विरोध किया और न्यायालय को व्याप्त भ्रष्टाचार के विषय मे लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया। माननीय न्यायालय ने भदोही विधायक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने का आदेश दिया। जिससे भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी और उनके परिवार के सदस्य नाराज होकर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दिए थे और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। जिसे मैंने नही माना और भदोही विधायक ने मेरे और मेरे परिवार पर कई धाराओं में फर्जी मुकदमा अपने नजदीकी से करवा दिया। भदोही विधायक का जो कोई भी विरोध करता है ये उस पर कोई न कोई फर्जी मुकदमा दर्ज करवा देते है। मेरा यह पहला मामला नही है, इससे पहले भी टेंडर प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार का विरोध करने पर पवन मालवीय और सोशल मीडिया पर भदोही विधायक द्वारा भ्रष्टाचार का विरोध करने पर पत्रकार समेत 6 अन्य लोगों पर भी फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराए थे। भदोही विधायक का फर्जी प्राथमिकी दर्ज करवाना एक पेशा बन चुका है। उनकी तानाशाही इन्हीं फर्जी मुकदमे से चलती है लेकिन आज का युवा जागरूक है वो फर्जी मुकदमे से झुकेगा नहीं। भदोही विधायक का यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है कि युवाओं को फर्जी मुकदमे में सिर्फ अपना उल्लू सिद्ध करने के लिए फसाये जा रहे है। मैं सभी क्षेत्रीय, सामाजिक कार्यकर्ता और सभी मीडिया से अनुरोध करता है कि इस भ्रष्टाचार की लड़ाई में साथ आये और सत्य के लिए आवाज बुलंद करे।”

न्यायालय के आदेश पर विधायक परिवार पर FIR दर्ज होते ही ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने किया जो खुलासा, वही हुआ👇
http://www.sashaktsamaaj.com/2019/11/12/भ्रष्टाचारी-की-दहशत-share/


