पुलिस और पत्रकार को लेकर अधिकांश लोगों के मन में कई नकारात्मक विचार उपजने लगते हैं लेकिन पुलिस-पत्रकार के मानवतामयी मेल की कहानी भदोही जनपद से सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से कमजोर बालक के परिवार को तलाशने में भदोही जनपद पुलिस कामयाब रही।

गौरतलब है कि भदोही जनपद के ऊंज थाना समीप रहने वाले पत्रकार अरविंद सिंह एक बच्चे को करीबन 5 बजे लेकर ऊंज थाना पहुंचे, जिसके बाद असमंजस की स्थिति समक्ष आई क्योंकि वह कहीं से भटकर आ गया था। अब पत्रकार-पुलिस के मानवतामयी मेल की दांस्ता शुरू हो गई क्योंकि दोनों उसके परिवार से उसे मिलाना चाहते थे लेकिन मानसिक रूप से कमजोर ‘छोटू’ कुछ बताने में समर्थ नहीं था। खैर..इस संदर्भ में ऊंज थाना में बैठे ‘छोटू’ की तस्वीर जहां सोशल मीडिया पर समोसा खाते हुये वायरल हुई, वहीं भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) ने भी स्थानीय पत्रकारों सहित जनपद के सभी थानों को सवा ८ बजे अभिभावकों की तलाश हेतु सुचना जारी किया। फिर ९ बजे भदोही जनपद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया कि ”एक बालक जिसका नाम छोटू पुत्र बलवान निवासी केवताही थाना कोइरौना जनपद भदोही जो मंदबुद्धि का है भटक कर आ गया था, जिसकी फोटो लेकर मीडिया ग्रुप व आर टी संदेश के माध्यम से जनपद में प्रसारित किया गया तथा सूचना चाइल्डलाइन को भी दिया गया था सूचना पर चाइल्ड लाइन के दो अधिकारी कर्मचारी थाना उपस्थित आए थे कि आसपास के लोगों को बालक का फोटो दिखाने पर लोगों ने ग्राम केवताही थाना कोइरौना का होना बताया जिस पर थाना कोइरौना को सूचना दिया गया सूचना पर बालक के परिवार के उसके चाचा बुद्धि राम पुत्र कालूराम निवासी केवताही थाना कोइरौना उपस्थित आये है जिन्हें बालक को सुपुर्द कर वापस घर भेजा गया”। भदोही जनपद पुलिस की इस तत्परता का विशेष श्रेय एसपी राम बदन सिंह को जाता है, जिन्होनें अधीनस्थ थानेदारों को आदेश दिया है कि क्षेत्रिय जनता के बीच गोष्ठी करके अपराधियों पर शिकंजा कसें और बच्चों व महिलाओं से जुड़े मामलों के साथ गुमशुदगी तलाश में तत्परता दिखायें।
क्या कहते हैं सीओ कालू सिंह…सीओ कालू सिंह ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में बताया कि पत्रकार-पुलिस के साथ क्षेत्रिय सोशल मिडिया सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला और इन्हीं तीनों ने यह मानवतावादी कार्य पूर्ण किया। हमेशा ही ऐसा सामाजिक-धार्मिक कार्यों में एकजुट सहयोग हमारे क्षेत्र में मिलता रहता है और कभी-कभार अनगिनत अच्छे कार्यों के बाद एकाध मुहिम में सफलता मिलने में देर होने पर अलोचना भी झेलना पड़ती है।
पत्रकार परिवार को सलाम…ऊंज थाना प्रभारी राम दरश राम इस ‘छोटू’ को अपनी केबिन में बैठाकर समोसा खिलाने पर पूछे जाने पर कहते हैं कि उक्त पत्रकार परिवार को भी सलाम करता हूँ, जिसने इस भटके हुये बच्चे को कपड़ा-ओढ़ना व जूता वगैरह पहनाकर ऊंज थाना तक पहुंचाया। हमारे उच्च अधिकारियों सहित कंट्रोल व सोशल मीडिया सेल के विशेष सहयोग से परिवार तक बच्चा पहुंच गया। इस बात की विशेष खुशी है।

http://www.sashaktsamaaj.com/2019/11/10/फर्जवान-रिश्तेदार-share/


