BSNL की सुस्ती से, यूपी में ONLINE झटका.!

उत्तर प्रदेश में इंटरनेट व्यवस्था एकदम सुस्त हो गई है, जिससे कई बड़ी कंपनियों के online कारोबार को लंबी चपेट लग रही है। इसमें सर्वाधिक सुस्ती बीएसएनएल नेटवर्क में भी देखी जा रही है। मुख्यत: बीएसएनएल सरकार से जुड़ी सेवा प्रदाता कंपनी है। इसलिये अयोध्या की सुनवाई के मद्देनजर भी स्पीड को स्लो किये जाने की खबर हवा-हवाई उड़ रही हैं। अन्य कंपनियों के बारे में जानकार बताते हैं कि 4-जी मोबाइल यूजरों की संख्या में बेतहासा वृद्धि हुई है, जिसके समांतर टावरों की संख्या काफी कम होने की वजह से नेटवर्क प्रभावित हो रहा है। नेटवर्क प्रभावित होने की वजह से नागरिकों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान दौर में सर्वाधिक दिक्कत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को हो रही है, वहीं अयोध्या मामले की सुनवाई के बाद से सोमवार को भी अधिकांशतः स्कूल – कालेज बंद रहें। पिछले ४ दिनों से मोबाइल नेटवर्क विशेष रूप से प्रभावित हैं। एअरटेल, आईडिया-वोडा सहित दिक्कत जीओ में भी हैं लेकिन सर्वाधिक दिक्कत बीएसएनएल के नेटवर्क यूजरों को झेलनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading