सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद हनुमान गढ़ी से लेकर गली-गली मानवता की किरण दस्तक दे रही थी। एक समाजसेवी महबूब फारूकी कहते नजर आयें कि मजहब के नाम पर हमको आपस में लड़ाने वालों को न्यायालय ने शिकस्त दे दिया हैं। अब देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां भव्य राममंदिर का निर्माण जरूरी है। जिस तरह से मुसलमान मक्का-मदीना और ईसाई वेटिकन सिटी आते हैं, उसी तरह हिंदुओं का यह अंतर्राष्ट्रीय तीर्थस्थल हो जाएगा। जाहिर है बाहरी लोगों के आने से हमारे यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
जगजाहिर है कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देश-दुनिया से इतर यहां के मुसलमान भी अपने लिए संभावनाओं से भरा मान रहे हैं। मंदिर बनने से ही यह नगरी पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगी। व्यापार, बाजार और रोजगार के अवसरों को फलने-फूलने का पूरा मौका मिलेगा। सबसे बड़ी बात कानून-व्यवस्था के नाम पर बरसों से झेल रहे किचकिच का भी सामना करना नहीं पड़ेगा।


