ब्यूरो रिपोर्ट..जी हां दरअसल पूरा मामला नोयडा 71 पुलिस स्टेशन के फेस-3 का हैं। जहां पर पत्रकार विपुल पाण्डेय क़ो जान से मारने की धमकी मिली हैं। विपुल पाण्डेय ने नोयडा पुलिस से लिखित शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की माँग किया हैं , लिखित प्राथना पत्र में बताया गया हैं की उक्त युवक अपराधी किस्म का हैं फेसबुक पर तकरीबन 10-12 लडकियो के नाम पर फेंक id बनाकर लोगो क़ो ब्लैकमेल करता हैं, साथ ही धमकी देता हैं। जान से मारने एवं फोन पर गाली गलौज करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की प्रार्थना में किया गया हैं। साथ ही उन्होने कहा हैं की अगर पुलिस कार्यवाही नहीं करती हैं तो, कोई भी घटना घटती हैं तो उसके जिम्मेदार दरोगा अशोक चंदेल होंगे। पीड़ित का आरोप हैं की दरोगा के संरक्षण में अपराधी खुलेआम बेखौफ घूम रहा हैं उसके ऊपर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन एसआई अशोक चंदेल उसके भाई से मिलकर उसे बचाने में लगें हैं । यही वजह हैं कि अपराधी बेखौफ होकर घूम रहा हैं और पुलिस खामोश बैठी हैं। शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहीं हैं । अब देखना हैं कि क्या नोयडा पुलिस युवक क़ो हिरासत में लेती हैं या अपराधि बेखौफ अपराध क़ो अंजाम देता रहेगा ।
पत्रकार क़ो मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज..


