भदोही में पहली बार लगेगी, सेना की शस्त्र प्रदर्शनी

भदोही जिला में सेना की शस्त्र प्रदर्शनी लगेगी, जिससे सेना के प्रति आसपास जिलों के युवाओं का भी रूझान बढ़ेगा. इसके साथ ही देश के प्रति युवाओं में सकारात्मक जज्बा का निर्माण होगा और सेना से जुड़ी जानकारियां भी मिलेगी।

गौरतलब है कि भदोही जनपद में उच्च पदस्थ डायरेक्टर सन्देश सिंह (ईसीएचएस यूपी एमपी सब एरिया हेडक्वार्टर) सन्देश सिंह व कर्नल एस के पाठक (ओआईसी ईसीएचएस वाराणसी) के साथ कर्नल वेटरन्स मनीष (सब एरिया हेडक्वार्टर यूपी एमपी) मंगलवार को भदोही जनपद में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय आए. जहां भदोही में सैनिकों के समस्याओं के समुचित समाधान के लिए चर्चा गोष्ठी के साथ व कुछ समस्याओं पर निर्णय लिया गया.
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विनोद गुप्ता (अवकाश प्राप्त) ने सैनिकों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे में जानकारी दी और इलाज हेतु सुर्या ट्रामा सेन्टर औराई और जीवन दीप हास्पिटल (भदोही) को सैनिकों के लिए मुख्यालय से अधिकृत करने का आग्रह किया. जहां पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ ने सेना पेंशन प्रणाली कम्प्यूटरीकृत होने पर सैनिकों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया एवं सेना के हथियारों की शस्त्र प्रदर्शनी जनपद भदोही में आने वाले समय में लगाने पर बल दिया. वहीं पूर्व सैनिक सन्दीप सिंह एवं विद्या शंकर ने भदोही जनपद में अग्नि वीर सेना भर्ती का आयोजन करने का आग्रह किया. पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ ने उच्च अधिकारियों का भदोही जिला आगमन व शस्त्र प्रदर्शनी को लेकर मिले आश्वासन पर आभार जताया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading