कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिक खाड़ी किनारे एवम् पानी भरने वाली जगहों पर चाल- इमारतों में रहते हैं। यहां के रहिवासी बरसात के दिनों में बाढ़ का शिकार होते हैं। मनपा प्रशासन से ऐसी जगहों को चिन्हित करके चेतावनी के बोर्ड लगाने की प्रकाश भोईर ने लिखित पत्र सौंपकर मांग की है। बता दें कि कल्याण स्थित खाड़ी किनारो पर बड़ी संख्या में नागरिक रहते हैं, जिस कारण मानसून में बाढ़ के चपेट में आते रहते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रकाश भोईर ने मनपा आयुक्त को निवेदन पत्र दिया, जिसमें उन्होंने कहा है कि 25 जुलाई 2005 व 26-27 जुलाई 2019 और 4-5 अगस्त 2019 को बरसात के कारण बहुत बड़ी संख्या में नागरिक बाढ़ का शिकार हुए और करोड़ों रूपये की संपत्तिया नष्ट हो गईं। नागरिकों कों यातनाएं सहनी पड़ीं. इन सब परिस्थितियों का उल्लेख करके प्रकाश भोईर ने मनपा आयुक्त से आग्रह किया है कि भविष्य में पुनः ऐसी जानलेवा स्थिति न हो और नागरिकों के जानमाल का नुकसान नहीं उठाना पड़े, इसलिए आयुक्त संबंधित अधिकारियों को हिदायत दें कि कडोंमनपा क्षेत्र की ऐसी जगहों को चिन्हित करके उसका सीमांकन करे और उन क्षेत्रों मे चेतावनी बोर्ड लगाए, जिससे नागरिकों मे जागरुकता हो, वो सतर्कता बरतें और उनकी सुरक्षा हो।
✒️…न्यूज ब्यूरो- सुरेश चौहान


