कटघरे में विधायक जितेंद्र अव्हाड.!

ठाणे मनपा में लोकशाही युति के गटनेता हणमंत जगदाले ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। जगदाले ने अपनी ही पार्टी राकांपा के पदाधिकारियों पर असहयोग का रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राकांपा मनपा में विरोधी पक्ष की भूमिका न निभाते हुए पार्टी की बैठक में हुए फैसलों को बदलने का काम कर रही है। इस्तीफे के बाद अब उनके शिवसेना या भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। बता दें कि जगदाले राकांपा में आने से पहले शिवसेना में थे। चर्चा है कि वह घर वापसी कर सकते हैं। जगदाले ने बिना नाम लिए विधायक जितेंद्र आव्हाड को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

(NEWS BY – प्रमोद कुमार)

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading