पनवेल के कामोठे में एक चार साल की बच्ची को किडनैप करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कामोठे के सेक्टर 10 में कल गुरुवार शाम को तकरीबन साढ़े 7 बजे अपने घर के पास खेल रही 4 साल की बच्ची को एक 28 साल का आदमी उठाकर ले जाने लगा। तभी बच्ची के रोने लगी तो आसपास के लोगों ने उस किडनैपर को पकड़ लिया और कामोठे पुलिस स्टेशन ले गये। पुलिस के मुताबिक बच्ची की दादी और मां बच्ची के साथ वही मौजुद थी तभी आरोपी वहाँ आया और बच्ची को चुराकर ले जाने लगा। तभी बच्ची रोने लगी और उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आदमी को पकड़ा और पुलिस स्टेशन लेकर आये। 28 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। (News by- प्रमोद कुमार)
२८ वर्षीय यूपी वाला, बच्ची को कर रहा था किडनैप.!


