Headlines

एक्शन में भदोही एसपी – बाहुबली विधायक के बेटे को बंदी बनाओ, 25 हजार इनाम पाओ.!!

◆ फरार/वांछित अभियुक्त विष्णु मिश्रा पर 25 हजार रुपए इनाम घोषित
◆पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार द्वारा की गई इनाम राशि की घोषणा
◆फरार अभियुक्त को बंदी बनाने या सही सूचना देने वाले को उक्त राशि से किया जाएगा पुरस्कृत

भदोही जनपद के एसपी डा. अनिल कुमार की टीम ने बड़े-बड़े वांछितों को धीरे-धीरे न्यायालय तक तो पहुंचा दिया लेकिन बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे पर आखिरकार इनाम घोषित करना पड़ा।

भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक थाना गोपीगंज पर धोखाधड़ी कर संपत्ति हड़पने के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत है. मुअसं- 273/2020 धारा- 323 506 449 347 387 419 420 467 468 471 474 120b भादवि व 66c/66d आईटी एक्ट तथा सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पंजीकृत मु0अ0सं0-379/2020 धारा- 376D 342 506 भादवि अभियोगों में फरार/वांछित अभियुक्त विष्णु मिश्रा पुत्र विजय मिश्रा है, जोकि निवासी खपटिहा (थाना हंडिया जनपद प्रयागराज) व हाल पता फ्लेट नं. – 69 प्रथम तल आनंद लोक थाना डिफेंस कॉलोनी जनपद दक्षिणी दिल्ली नई दिल्ली है. इसे बंदी बनाने या उसके द्वारा बंदीकरण का विरोध किए जाने पर आवश्यक शक्ति का बल प्रयोग करके जो बंदी करेगा या कराएगा अथवा करने के लिए सही सूचना देगा, उसे पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा 25 हजार रुपए धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading