Headlines

सपाईंयों को नजर आने लगी समस्यायें.!

उत्तर प्रदेश के जनतंत्र में अब जनमानस को मुर्ख बनाना आसान नहीं है क्योंकि अब ‘योगीराज’ है। ऐसे में विपक्ष की भूमिका में सपाई रह-रहकर मोर्चा खोल रहे हैं लेकिन सहमें भी हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश सरकार के विरोध में यूनियन क्लब पर क्रांति दिवस मनाया गया, जिसमें पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा द्वारा सत्ता के नशे में जनता पर अत्याचार किये जा रहे हैं। ऐसी लूट, अपहरण, डकैती, दुष्कर्म, गुंडा टैक्स जैसे जघन्य अपराध शासन-प्रशासन के संरक्षण में अपराधियों द्वारा किए जा रहे है। प्रदेश के किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों बेरोजगारों व दलितों के अधिकारों की अनदेखी करते हुए भाजपा नेता अपना राजनैतिक एजेंडा पूरा करने में लग गए हैं। आयोजित धरना प्रदर्शन में श्री यादव ने कहा कि आम जनता का ईवीएम से भरोसा उठ गया है। निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर की बहाली तुरंत आवश्यक है। डीजल, पेट्रोल, बिजली की दरें आसमान छू रही हैं। हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा शुल्क में 200 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। हमारी मांग है इस वृद्धि को तत्काल समाप्त किया जाए। जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकारें पदारूढ हुई हैं, बदायूं समेत पूरे प्रदेश का विकास रुक गया है। सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी ने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति आदि के आरक्षण को समाप्त करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। अंत में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विधायक ओमकार सिंह यादव, जिला महासचिव सुरेशपाल सिंह चौहान, फखरे अहमद शोबी, प्रेमपाल सिंह यादव, नरेश प्रताप सिंह, आशुतोष मौर्य, ब्रजेश यादव, बलवीर सिंह यादव, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उपरोक्त भाषण में कहीं भी ‘भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम’ सामने नहीं आई क्योंकि उक्त ‘कलयुगी नासूर’ के सफाये की जिम्मेदारी भी योगी-मोदी सत्ता ने खुद उठाया है और भदोही जनपद में असर भी नजर आया है, जहां सत्तादल के विधायकों के क्षेत्रांतर्गत समर्पित योजनाओं की जांच का आदेश दिया गया है।

भदोही विधायक परिवार में ही करोड़ो का ठेका- विधायकजी तो ठेकेदार भतिजे-बेटे के व्यापार की दुहाई देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘धारदार निष्पक्ष कलमकारी’ करने वाले पर ही 420 धारा FIR दर्ज करवाया है, राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भदोही जनपद पहुंचे १० करोड़ ‘त्वरित विकास योजना’ अंतर्गत जारी कार्ययोजना पर दिया है जांच आदेश

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading