नरेंद्र व देवेन्द्र की जोड़ी रहेगी बरकरार, केशवप्रसाद मौर्य का ‘गदा’ सम्मान.!

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र भाजपा के सह प्रभारी केशवप्रसाद मौर्य ने दावा किया कि राष्ट्र व महाराष्ट्र में नरेंद्र (मोदी) व देवेन्द्र (फडणवीस) की जोड़ी बरकरार रहेगी। उन्होने कहा कि मै जहाँ जा रहा हूँ वहाँ मुझे देवेन्द्र फडणवीस के विकास कार्य दिखाई पडते हैं।मालाड मे ओबेराय मॉल के सामने सभागृह में बोलते हुए श्री मौर्य ने यह भी दावा किया कि भाजपा को 2014 से भी बड़ी विजय इस बार मिलेगी।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राज्यमंत्री व महामंत्री अमरजीत मिश्र ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए सेवा भावना के साथ पार्टी को फिर से सत्ता मे लाने को कृत संकल्पित है। महामंत्री आर यू सिंह ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। राम यादव ने गदा देकर श्री मौर्य का सम्मान किया। मंच पर रामब्रिज यादव,आर डी यादव ,मूलचंद शुक्ल,पूर्व विधायक राजहंस सिंह,विनोद मिश्र,ज्ञानमूर्ती शर्मा आदि उपस्थित थे।

भदोही विधायक परिवार में ही करोड़ो का ठेका- विधायकजी तो ठेकेदार भतिजे-बेटे के व्यापार की दुहाई देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘धारदार निष्पक्ष कलमकारी’ करने वाले पर ही 420 धारा FIR दर्ज करवाया है, राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भदोही जनपद पहुंचे १० करोड़ ‘त्वरित विकास योजना’ अंतर्गत जारी कार्ययोजना पर दिया है जांच आदेश

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading