न्यूज ब्यूरो – सुरेश चौहान… ✍️ उल्हासनगर के टाऊन हॉल में शनिवार को बड़ी संख्या में कालानी विरोधियों सहित शहर के कई जानेमाने लोगो ने भाजपा में प्रवेश किया, जिसके लिए भाजपा द्वारा आयोजन रखा गया था. राज्यमंत्री गुरुमुख जगवानी, अम्बरनाथ के गुलाबराव करंजुले के उपस्थिति में शहर के पूर्व विधायक पप्पू कालानी को आंतकवादी व उनके परिवार के सदस्यों पर टिका-टिप्पणी की गई, जिससे कालानी समर्थकों में नाराजगी फैल गयी। कालानी समर्थको ने भी विरोध दर्ज करवाते हुये भाजपा शहर अध्यक्ष कुमार आयलानी के घर व कार्यालय पर प्रदर्शन किया. स्थानीय पुलिस ने जहां २० प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, वहीं अब सियासत राजनीतिक पारा चढ़ चुका है। गौरतलब है कि शनिवार की शाम को टाउन हॉल में भाजपा द्वारा शहर के कई नगरसेवको व व्यापारियों के भाजपा प्रवेश मद्देनजर एक आयोजन किया गया था. राज्यमंत्री गुरुमुख जगवानी,विधायक गुलाबराव करंजुले पाटील, पूर्व विधायक कुमार आयलानी की उपस्थिति में व्यापारी संगठन के नरेश दुर्गानी,पूर्थ्वी वलेचा, पप्पू बहरणी,विनोद तलरेजा,गणपत एडके,जेठू चंदवानी, जगदीश आवारे, श्याम मेजर सहित कई लोगो का भाजपा में प्रवेश हुआ। इसके साथ ही राम वाधवा को भाजपा में शामिल कर उन्हे को-संयोजक (प्रवक्ता) के पद की जिम्मेदारी सौपी गयी। इस मौके पर राम वाधवा ने मंच से पूर्व विधायक पप्पू कालानी को आंतकवादी कहा व उनके परिवार को लेकर तख्ल टिप्पणी की, जिससे शहर की राजनीति में खलबली मच गई है।
गली-गली में शोर है, आयालनी चोर है…शनिवार को ही कालानी के सैकड़ो समर्थको ने भाजपा शहर अध्यक्ष कुमार आयलानी के निवास व कार्यलय पर अपना विरोध जताते हुए कुमार आयलानी चोर है के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन में संतोष पांडे,कमलेश निकम,सुंदर मुलिलियर सहित सैकड़ो की संख्या में कालानी समर्थक उपस्थित थे. स्थानीय पुलिस द्वारा 20 लोगों पर मुम्बई अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की खबर है।
बलात्कार आरोपी है राम वाधवा…इस मामले उल्हासनगर राकांपा विधयिका ज्योति कालानी ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर तुरन्त ऐसे शब्द कहने वाले बलात्कारी व कई अन्य मामलों में आरोपी रह चुके राम वाधवा पर मामला दर्ज करके कार्यवाही करे। ऐसा कहते पुुुलिस को निवेदन दिया गया।
उल्हासनगर नगर में इंडस्ट्री की शुरुवात करवाकर शहर को उद्योग नगरी बनाने वाले शहर के महानायक पूर्व विधायक पप्पू कालानी की विशेष भूमिका है। आतंकवादी बोलने वालों का ‘फोरम आफ मैन्युफैक्चर’ की तरफ से हम निंदा और निषेध करते है।.पीतु राजवानी(अध्यक्ष फोरम आफ उल्हासनगर मैन्युफैक्चर)
उल्हासनगर विस्थापितों का शहर है, पाकिस्तान से आकर उल्हासनगर में अपने रोजी-रोजगार चलाने वाले व्यापारियों को पूर्व आमदार लोकनायक पप्पू कालानी ने सुरक्षा दी। इसी सुरक्षा और शहर हित के कार्यो को देखते हुए पप्पू कालानी को 4 बार शहरवासियों ने मतदान कर अपना आमदार चुना था। ऐसे लोकनायक नेता को आतंकवादी बोलने वालों का यूटीए निषेध करता है।.सुमित चक्रवर्ती (अध्यक्ष उल्हासनगर ट्रेड एसोसिएशन)
https://sashaktsamaaj.com/2019/09/14/भ्रष्टाचार-का-दलदल/
