रविवार मंथन – ऐसे होगी आपके यहां धन वर्षा.!

रविवार के दिन किसी भी चीज के बुरे फल को दूर करने के लिए काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने का दान करने से आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहती है. जगजाहिर है कि रविवार को सूर्य का दिन माना जाता है. सूर्य देव यश और वैभव के देवता हैं. रविवार को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से धन, वैभव और यश में वृद्धि होती है. नौकरी पेशा व्यक्ति की ऑफिस में स्थिति अच्छी होती है. ये आश्चर्यजनक है, पर सच है कि रविवार को ये उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी छत्र-छाया बनाए रखते हैं. अगर आप भी अपनी आर्थिक परेशानियों से तंग आ गए हैं. लाख कोशिशों के बावजूद हाथ पैसा रुक नहीं रहा है, तो ये उपाय आपको धन और सम्‍मान दोनों दिला सकते हैं.गरीब को खिलाइये, शनिदेव प्रसन्न…ऐसी भी मान्यता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. रविवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से भी जीवन की रुकावटें दूर होती हैं. ऐसे होगी आपके यहां धन वर्षा…रविवार रात को सोते समय एक गिलास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें. सोमवार को सूर्योदय से पहले उठे और स्नान आदि से निवृत्त होकर दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें. आपके यहां धन की वर्षा होने लगेगी.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading