फिल्मी स्क्रिप्ट भी फेल – यहां गिरफ्त आए चोरों ने, सुनाई ऐसी कहानी, भौच्चके रह गए पुलिस वाले.!!

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों में आकाश उपाध्याय पुत्र राजकुमार उर्फ पकौड़ी निवासी बनकट व सकेत तिवारी उर्फ भोला पुत्र सुरेंद्र तिवारी निवासी वेदपुर ने बताया कि मैंनें रात्रि में सुभाष उपाध्याय की मोटरसाइकिल संख्या यू.पी.66 एंकर्स 0864 सुपर स्प्लेंडर उनके घर के सामने से चोरी कर लिया था। मोटरसाइकिल की डिक्की में एक भूरे रंग का लेडिज बैग था। जिसमें 6अदद यानी आधा दर्जन मोबाईल भी था। तथा दिनांक 12 मार्च की रात में मैं छोटेलाल मौर्या के घर में चोरी कर लिया था। जिनके घर से दो अदद मोबाइल टच स्क्रीन व की पैड और चांदी की चैन, 3 अदद जाड़ा, तथा 15 दिनों पहले विकास चंद्र पांडेय निवासी ज्ञानपुर-भदोही के घर में घुसकर मैं और तिवारी एक सोने की चेन एक कुछ पैसे चोरी किया था।