Headlines

‘स्पीरियल’ 2021- यहां भिड़ेगी विभिन्न काॅलेज की टीमें, जानिए खास बात….

बैडमिंटन के ओपन टूर्नामेंट में डबल्स में कुल 20 लोगों ने प्रतिभाग किया है जबकि सिंगल्स मुकाबले के लिए 14 प्रविष्टियां मिली हैं। 20 मार्च से शुरू होने वाले ‘स्पीरियल 2021’ और ‘स्कूल एक्सप्लोर’ के दौरान विभिन्न स्कूलों की टीमों के बीच मुकाबला होगा। इस दौरान वॉलीबॉल, फुटसॉल, टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मनोरंजन कार्यक्रमों की कड़ी में ‘स्ट्रीट डांस’ कम्प्टीशन भी होगा।
गौरतलब है आईआईएसई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बुधवार को वार्षिक स्पोटर्स कार्यक्रम ‘स्पीरियल 2021’ और ‘स्कूल एक्सप्लोर’ की कड़ी में ओपन टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है। 22 मार्च तक होने वाले इन कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ये सभी कार्यक्रम कल्याणपुर स्थित कॉलेज कैम्पस के मैदान और ऑडिटोरियम में आयोजित होंगे। कार्यक्रम समन्वयक और आईआईएसई कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार शुक्ला और सह समन्वयक व प्रिंसिपल डॉ. शैल मिश्रा ने बताया कि संस्थान छात्रों के चौतरफा विकास के लिए प्रयत्नशील है। इसी के मद्देनजर पढ़ाई के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।

रोमांचक मुकाबले में जीता ‘नेशनल पीजी’ – बुधवार को ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पहला मैच जयपुरिया कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज के बीच खेला गया। मैच के दौरान बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। जयपुरिया के 89 रन के जवाब में एक वक्त नेशनल पीजी को 18 गेंदों में 32 रनों की जरूरत थी लेकिन नेशनल के बल्लेबाजों ने तीन लगातार छक्के जड़कर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

‘एमकेसी’ ने ‘ब्लैक डेविल्स‘ को धोया – दूसरा मैच एमकेसी इलेवन और ब्लैक डेविल्स के बीच हुआ। एमकेसी ने टॉस जीतकर आठ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। एमकेसी इलेवन की ओर से शिवम ने 43 रन बनाए। जवाब में ब्लैक डेविल्स की पूरी टीम 45 रन पर आउट हो गई और एमकेसी ने मुकाबला 46 रन से जीत लिया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading