फिल्मी स्क्रिप्ट भी फेल – यहां गिरफ्त आए चोरों ने, सुनाई ऐसी कहानी, भौच्चके रह गए पुलिस वाले.!!

भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बनकट और ग्रामसभा वेदपुर के निवासी दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार चोरों के पास से एक अदद भूरे रंग के बैग सहित चोरी की बाइक सुपर स्प्लेंडर संख्या यूपी 66 एक्स 0864, सोने की एक अदद मोटी चैन मय सोने के लाकेट व एक चांदी की चेन तथा चांदी के अन्य सामान बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 36/21 धारा 380/ 411 भा.द.वि. मुअसं 37/21 धारा 379/411 भा.द.वि. मुअसं 39/21 धारा 380/41 भादवि के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों में आकाश उपाध्याय पुत्र राजकुमार उर्फ पकौड़ी निवासी बनकट व सकेत तिवारी उर्फ भोला पुत्र सुरेंद्र तिवारी निवासी वेदपुर ने बताया कि मैंनें रात्रि में सुभाष उपाध्याय की मोटरसाइकिल संख्या यू.पी.66 एंकर्स 0864  सुपर स्प्लेंडर उनके घर के सामने से चोरी कर लिया था। मोटरसाइकिल की डिक्की में एक भूरे रंग का लेडिज बैग था। जिसमें 6अदद यानी आधा दर्जन मोबाईल भी था। तथा दिनांक 12 मार्च की रात में मैं छोटेलाल मौर्या के घर में चोरी कर लिया था। जिनके घर से दो अदद मोबाइल टच स्क्रीन व की पैड और चांदी की चैन, 3 अदद जाड़ा, तथा 15 दिनों पहले विकास चंद्र पांडेय निवासी ज्ञानपुर-भदोही के घर में घुसकर मैं और तिवारी एक सोने की चेन एक कुछ पैसे चोरी किया था।
फिलहाल इन चोरों से पूछताछ में जो खुलासे हुए, उसे सून पुलिस वाले भी भौच्चके रह गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह यादव, उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह (प्रभारी चौकी) असनावर बाजार, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दूबे, बुल्लू यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading