जानिए ‘भदोही जनपद’ का यह ‘दो गाँव’, जहां ‘ब्लाक प्रमुख’ ने किया ‘लाखों’ का ‘लोकार्पण’….

भदोही जिले के विधानसभा क्षेत्र औराई विकासखंड के दो गांवों महराजगंज के बनौली व दवनपुर समधा में शुक्रवार को 3.60 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण ब्लाक प्रमुख औराई बृज मोहन मिश्र उर्फ (विकास) ने किया। दोनों गांवो की अनुमानित 16.60 लाख की लागत से बने इंटरलॉकिंग सड़क से दोनों गांवो के ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी राहत मिलेगा।

गौरतलब है कि सर्वप्रथम ब्लाक प्रमुख ने बनौली ग्राम सभा में 9.80 लाख की लागत से निर्मित 2.30 मीटर रास्ते का लोकार्पण किया उसके उपरांत उगापुर के दवनपुर गांव में 5.80 लाख की लागत से निर्मित 1.30 मीटर रास्ते का लोकार्पण किया। क्षेत्र में विकास पुरुष कहे जाने वाले ब्लॉक प्रमुख (औराई) बृज मोहन मिश्र “बिकास” ने लोकार्पण के मौके पर अपने 5 साल के कार्यकाल पर चर्चा करते हुए कहा कि ‘मेरे द्वारा क्षेत्र के हर गांव में बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। अपने क्षेत्र का विकास करना ही हमारा धर्म है, जिसे निभाने के लिए हम पूरी तरह कटिबद्ध है।’ इस मौके पर भोला नाथ दुबे, अवध नारायण मिश्र, केशव प्रसाद मिश्रा, अनिल मिश्रा, शिवधारी मिश्रा, पिंटू दुबे, लटगेन मिश्रा बीडीसी, गोलू नेता, दीनानाथ दुबे, सभा जीत मिश्रा, आलोक मिश्रा, कार्तिके दुबे, साधु तिवारी, अखिलेश दुबे, धीरज मिश्रा, बजरंगी दुबे, अनुराग दुबे, बलराम मिश्रा, संतोष पांडे, राजू तिवारी, राजू शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, देवा, मधुकर मिश्रा प्रधान परानापुर, मिठाई लाल मिश्र, श्रीराम दुबे प्रधान दमनपुर, इमरान बीडीसी दवनपुर, राजेंद्र दवनपुर, अशोक सिंह, सुभाष चंद्र दुबे दवनपुर, जयप्रकाश (देवा) सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

http://www.sashaktsamaajnews.com/2021/01/17/in-the-disconnection-of-the-wife-the-young-man-jumped-into-the-well-from-the-police-and-fire-brigade-saying-that-he-was-unconscious/

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading