हिंदू युवा वाहिनी – सादगी से ‘नेताजी’ को, युवाओं ने किया याद, फिर कही यह बात….

भदोही जनपद के उगापुर में हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के पदाधिकारीयों ने बैठक के दौरान संगठन को मजबूत पर जोर दिया, जहां शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी के सेनानायक सुभाष चन्द्र की जयंती पर उन्हें सादगी-शालीनता से याद भी किया।

इस अवसर पर जिला संयोजक ऋषि शुक्ला ने कहा कि भारत के महानतम् स्वतंत्रता-संग्राम सेनानीयों में से एक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का नाम इतिहास में अमर है। उन्होंने जापान की मदद से ‘आजाद हिंद फौज’ का गठन किया था और देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा,भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पढ़ाई में अव्वल थें, वह आईएएस की परीक्षा पास करके आईएएस अधिकारी बन गए किन्तु बाद में अंग्रेजों की गुलामी न स्वीकार करते हुए आईएएस के पद से त्यागपत्र दे दिया। नेताजी पढ़ाई-लिखाई में तेज और अद्भुत प्रतिभा के धनी थे, व्यक्तित्व अद्भभुत था। उन्होंने राष्ट्र हित में सदैव संघर्ष करते हुए ‘आजाद हिंद फौज’ के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अभी तक उनके मृत्यु के रहस्यों से पर्दा नहीं हटा पाए।  आगे कहा कि नेताजी का नारा रहा कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ और देश के लिए प्रेरणा की आहुति देने का उनका यह आह्वान स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्राणवाद साबित हुआ। उन्होंने आह्वान किया था कि असली आज़ादी हमें तब मिलेगी, जब हम नेताजी के बताए रास्ते पर चलते हुए भारत को पूर्णरूपेण भ्रष्टाचार, गरीबी, अशिक्षा जैसे दुश्मनों से मुक्त करा पायेंगे।

इस मौके पर सभी कार्यकर्ता बन्धु एक दुसरे को मीठा खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए जहां कुछ संकल्प लिया, वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं संग किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार का बर्दाश्त नही किया जायेगा। बैठक में जिला प्रभारी सौरभ मिश्रा जी,शेरा गुप्ता, सोहन गुप्ता, निहाल गुप्ता,मोहित जायसवाल, (कट्टा गुरू) सौरभ, रिषभ, हिमांशु गुप्ता,शनि शर्मा,प्रकाश,विशाल, गोलू आदि मौजूद रहे।

Advertising-08/2021

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading