भदोही में नशे के कारोबार की फैक्ट्री चल रही थी, जिसका भंडाफोड़ अब हुआ. लाखों के कच्चे माल की बरामदगी के साथ हुई है।
भदोही पुलिस (सोशल मीडिया सेल) प्रभारी निरीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व अवैध शराब का कारोबार करने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे हैं, जिस अभियान के अंतर्गत दिनांक 18/19.01. 2021 की रात को औराई पुलिस एवं जनपद वाराणसी तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध अल्कोहल / केमिकल भारी मात्रा में बरामद किया गया है. साथ ही चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।
उल्लेखनीय है कि,अभियुक्तों द्वारा अवैध अल्कोहल से जनपद में देसी शराब का निर्माण करके जनपद तथा आसपास के जनपदों में भी अवैध नाजायज शराब के परिवहन तथा तस्करी का कार्य अभियुक्तों द्वारा किया जा रहा था। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना औराई पर मुकदमा अपराध संख्या 20/20 21 धारा 60, 62, 63, 72 आबकारी अधिनियम का अभियोग चारों अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है, जिनका चालान न्यायालय किया जा रहा है।
- गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण…
- 1- मुकेश पाल पुत्र श्री लल्लू कल्लू पाल निवासी (ग्राम परसोत्तम पुर थाना मिर्जापुर मिर्जामुराद जनपद वाराणसी)
- 2- चिरंजीव पटेल पुत्र नानक चंद पटेल निवासी (पटखौली थाना औराई जनपद भदोही)
- 3- संतोष यादव पुत्र स्वर्गीय लल्लन यादव निवासी (इटवा थाना औराई जनपद भदोही
- 4- बड़कू यादव पुत्र छोटेलाल यादव निवासी ग्राम इटवा थाना औराई जनपद भदोही
कुल बरामदगी का विवरण –
10 ड्रम में 2000 लीटर अवैध अल्कोहल / केमिकल कीमती करीब 21 लाख रुपए
2- 5 अदद मोटरसाइकिल कीमती लगभग ₹400000 रुपये
यह भी पढ़िए 👉हे भदोहीवीर.! लोगों की जिंदगी के साथ, ऐसा खिलवाड़ कब तक.?



