मुकद्दर में मुकदमा – विधायक विजय मिश्रा व उनकी एमएलसी पत्नी पर, पढ़िए ‘नया’ मुकदमा…

File pict. - MLA Vijay Mishra & MLC Ramlali

पूर्वांचल की सियासत में गहरी पैठ रखने वाले ज्ञानपुरिया विधायक विजय मिश्र व उनके परिवार को राहत मिलती नहीं दिख रही है, जिनके मुकद्दर में पिछले कुछ महीनों से मुकदमों की फिर से झड़ी लगनी शुरू है. इसी क्रम में नया मुकदमा दर्ज होने की खबर सुर्खियों में है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्र और उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्र के खिलाफ नया मुकदमा अब विजिलेंस ने प्रयागराज के हंडिया थाने में दर्ज कराया है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत धाराएं लगी हैं. आरोप लगा है कि दंपती ने आय से 21 करोड़ 49 लाख रुपये अधिक व्यय किया है. इसकी जांच पूरी होने पर विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कराया है. जगजाहिर है कि विधायक विजय मिश्र पहले से ही जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ भदोही और प्रयागराज जिले में लगातार मुकदमें दर्जकर शासनिक-प्रशासनिक कार्रवाई चल रही है।

उत्तर प्रदेश अधिष्ठान के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह ने 17 जनवरी को हंडिया थाने में विधायक विजय मिश्र और उनकी पत्नी रामलली के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। एफआईआर के मुताबिक चार अक्तबूर 2019 को विजिलेंस से ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र और उनकी पत्नी एमएलसी रामलली के खिलाफ लोक सेवक पद पर रहते हुए अवैध रूप से नामी बेनामी, चल और अचल संपत्तियां अर्जित करने के संबंध में शिकायत की गई थी।

विजिलेंस का दावा है कि जांच में खुलासा हुआ कि निर्धारित अवधि में दो करोड़ 32 लाख 33 हजार 593 रुपये आय अर्जित की गई। लेकिन इस दौरान दोनों ने 23 करोड़ 81 लाख 98 हजार 248 रुपये व्यय किए। इस आधार पर आय से 21 करोड़, 49 लाख 45 हजार 993 रुपये अधिक पाया गया। इसकी सूचना शासन को दी गई। शासन से अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस ने करोड़ों रुपये अवैध तरीके से अर्जित करने के आरोप में विजय मिश्र और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Advertising-08/2021

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading