३ घंटे चलीं गोलियां, इंतजार करते रहे दुल्हा-दुल्हन, जानिए सुर्खियों में मिर्जापुर क्यों ज़िक्र…

पंजाब के तरन तारन में शादी के दौरान ऐसी घटना हुई कि वेब सीरीज मिर्जापुर की याद आ गई. दरअसल यहां जब दूल्हा-दुल्हन शादी करने के लिए मैरिज पैलेस के गेट पर पहुंचे ही थे, तब अचानक वेब सीरीज मिर्जापुर की तरह पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई.

गौरतलबहै कि पंजाब (Punjab) के तरन तारन (Tarn Taran) में पुलिस (Police) और बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को मैरिज पैलेस के बाहर रोक लिया गया. पुलिस ने उन्हें मैरिज पैलेस के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी. जान लें कि माही रिजॉर्ट मैरिज पैलेस तरन तारन में हाईवे के किनारे स्थित है. जान लें कि मैरिज पैलेस के अंदर पांच बदमाश छुपे हुए थे. पंजाब पुलिस ने उनको चारों ओर से घेर लिया था. इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी उनका मुंहतोड़ जवाब दिया. ऐसे में दूल्हा-दुल्हन की शादी में रुकावट आ गई।

3 घंटे तक हुई गोलीबारी – एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के मुताबिक, तरन तारन में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 3 घंटे तक गोलीबारी होती रही. इस दौरान एक बदमाश की गोली लगने के कारण मौत हो गई और बाकी 4 को अरेस्ट कर लिया गया. एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने 80 राउंड फायरिंग की. दुल्हन के दादा मन्ना सिंह ने कहा कि जब हम लोग मैरिज पैलेस पहुंचे तो वहां ऐसा मंजर देखकर हम हैरान हो गए. वहां गोलीबारी हो रही थी और मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी पोती शादी के दिन कुछ ऐसा होगा. कई दिन पहले ही मैरिज पैलेस बुक कर लिया गया था.

Advertising-08/2021

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading