दिल्ली की केजरीवाल सरकार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का का ऐलान कर दिया है। इस दफा स्कूलों में 11 मई से लेकर 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां दिल्ली सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगी।
गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से गर्मियों की छुट्टियों को लेकर छात्रों, पैरेट्स और टीचर्स में असमंजस बना हुआ था। लॉकडाउन की वजह से स्कूल मार्च से ही बंद पड़े हैं। पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं का सहारा लिया गया था। गर्मियों की छुट्टियों के ऐलान के साथ इस बात का भी निर्देश दिया गया है कि इन छुट्टियों में छात्रों को अतिरिक्त पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं बुलाया जाएगा और ना ही अन्य गतिविधियां चलेंगी। कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से यह फैसला लिया गया है। देश भर में 17 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। इसे हालात को देखते हुए आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस समय स्कूल कोरोना सेंटर के रूप में भी इस्तेमाल हो रहे हैं।

