Headlines

सरकारी स्कूलों में 30 जून तक गर्मी की छूट्टी, टेंशन फ्री अभिभावक, बच्चे खुश…

File pict. Delhi government school

दिल्ली की केजरीवाल सरकार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का का ऐलान कर दिया है। इस दफा स्‍कूलों में 11 मई से लेकर 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। ये छुट्टियां दिल्ली सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगी।

गौरतलब है कि कोरोना संकट की वजह से गर्मियों की छुट्टियों को लेकर छात्रों, पैरेट्स और टीचर्स में असमंजस बना हुआ था। लॉकडाउन की वजह से स्‍कूल मार्च से ही बंद पड़े हैं। पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं का सहारा लिया गया था। गर्मियों की छुट्टियों के ऐलान के साथ इस बात का भी निर्देश दिया गया है कि इन छुट्टियों में छात्रों को अतिरिक्त पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं बुलाया जाएगा और ना ही अन्य गतिविधियां चलेंगी। कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से यह फैसला लिया गया है। देश भर में 17 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। इसे हालात को देखते हुए आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस समय स्‍कूल कोरोना सेंटर के रूप में भी इस्तेमाल हो रहे हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading