Headlines

यूपी – राजस्व हानि भरपाई में, शराबी बनेगें मददगार, पढ़िये ‘ब्रांड-बोतल’ पर ‘बढ़ोत्तरी’ दर…

कोरोना संकट में लाॅकडाऊन के चलते राजस्व हानि की भरपाई में मदद के लिये शराब पर (वैट) बढ़ा दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि यूपी के शराबी भी कोरोना संकट में गिरती अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मददगार साबित होगें। शराब की कीमत में वृद्धि से राज्य सरकार ने करीबन 2350 करोड़ों रुपए का अतिरिक्त राजस्व वर्ष 2020-21 में एकत्रित करने का आकलन कर लिया है।

गौरतलब है कि कोरोना संकट में राज्य सरकारें खाली होते खजानें से बेहद चिंतित हैं। दिल्ली में शराब पर 70% की दरवृद्धि के बाद यूपी सरकार की कैबिनेट ने भी दांव खेल दिया है। एक मिडिया रिपोर्टस के मुताबिक विदेशी शराब पर 180 एमएल तक 10 रुपये,180 एमएल से 500 एमएल तक 20 रुपये, 500 एमएल से अधिक पर 30 की वृद्धि की गई है । मीडियम क्वालिटी की शराब पर 180 एमएल तक 10 रुपये,180 एमएल से  500 एमएल  तक 20 रुपये, 500 एमएल से अधिक पर 30 रुपये की वृद्धि की गई है।  इसी तरह रेगुलर पर 180 एमएल 20 रुपये, 180 एमएल से 500 एमएल तक 30 रुपये, 500 एमएल से अधिक पर 50 की वृद्धि की गई है।

प्रीमियम क्वालिटी की शराब पर 180 एमएल  20 रुपये , 180 एमएल से 500 तक एमएल 30 रुपये , 500 एमएल से अधिक पर 50 की वृद्धि की गई है । समुद्र पार यानी विदेश से आने वाली शराब पर सर्वाधिक वृद्धि 180 एमएल की बोतल पर 100 रुपये, 180 एमएल से 500 एमएल तक की बोतल पर  200 रुपये की वृद्धि की गई है। 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 400 रुपये की वृद्धि की गई है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading