ठाणे-कलवा की गलियों में, पढ़िये ‘महिला मोर्चा’ का उत्कृष्ट कार्य…

कोरोना संकट में मानवता पथ पर सामाजिक संस्था व समाजसेवी खड़े हैं, जहां भी ‘अन्न संकट’ की खबर मिल रही है, वहां समाजसेवी या संस्था प्रयास करके पहुंची रही हैं. इसी कड़ी में जीवनधारा संघ (NGO) की टीम ने ठाणे के कलवा में भी 250 जरूरतमंदों को ‘अन्न संकट’ से मुक्ति दिलाई.
        गौरतलब है कि ‘लॉकडाउन’ के चलते महाराष्ट्र के ठाणे शहर के करीब कलवा पश्चिम के महात्मा फुले नगर में गरीब जरूरतमंद लोगों को बहुत संकट का सामना करना पड़ रहा था। जीवनधारा संघ (Ngo) के राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा प्रिया कुलकर्णी को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने टीम के 250 लोगों को घर-घर जाकर राशन वितरण किया। इतना ही नहीं बल्कि मुसीबत में फंसे लोोगों को जीवनधारा संघ की तरफ आश्वासन दिया कि हर जरूरत मेंं सहयोगी टीम आपके साथ है और आप से विनंती है कि ऐसे संकट के समय अपने घर में रहेें ताकि संक्रमित होने के बजाय सुरक्षित रहें। हमारा संकल्प है, जीवनधारा संघ जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। जीवनधारा संघ के संस्थापक /राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पान्डेय ने राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा प्रिया कुलकर्णी व सहयोगी संस्था की महिला महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्षा केरल कांबले, राष्ट्रीय महासचिव शिखा कुलकर्णी व सब्बीर शेख सहित जीवनधारा संघ टीम के सभी सहयोगियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।
खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

http://www.sashaktsamaajnews.com/2020/05/02/continously-supply-of-lunch-dinner-by-jivandhara/

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading