‘श्री लक्ष्मी नारायण फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित ‘श्रीराम चरित मानस पाठ’ और ‘महाप्रसाद भंडारा’ 15वें वर्ष भी हजारों सनातनियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, कल्याण में कल्याणकारी चेतना बतौर उक्त आयोजन काफी चर्चित रहा है।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर को आयोजित दिव्य ‘श्रीराम चरित मानस पाठ’ में देशभर से आई कई टीमों ने यहां सहभागिता की और मानस पाठ श्रवण कराया, वहीं नववर्ष के अवसर पर हजारों भक्तों ने महाप्रसाद भंडारा ग्रहण किया. इस आयोजन में स्थानीय गणमान्यों का भी आगमन हुआ, जिनमें विधायक श्रीमती शुलभा गणपत गायकवाड़, विनोद मिश्रा, सीपी सिंह, विजय मिश्रा, धर्मराज तिवारी, विजय पंडित, मुकेश झा, विनीत पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव प्रमुख थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, विजय सिंह, जयप्रकाश शुक्ला, माधव सिंह, नागेंद्र मिश्रा, रोहित शुक्ला, अरुण दुबे, विनय उपाध्याय, सुनील मिश्रा, सतीश मिश्रा, अभय पाल, आनंद तिवारी, शशिकांत तिवारी, सुशील मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, अरुण मिश्रा, और शुभम मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्थापक अरविंद मिश्रा ने कहा, “यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का एक प्रयास है. साल के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम की मानस महिमा से शुभारंभित होकर यह आयोजन नववर्ष के पहले दिन भव्य महाप्रसाद भंडारा के साथ संपन्न होता रहा है. हमारे लिए यह एक गौरवशाली क्षण होता है।” उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विदेशी संस्कृति से दूर रहकर भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देना है. यह धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक बल प्रदान करता है बल्कि समाज में भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का कार्य भी करता है।



