◆शादी समारोह के दौरान गुम हुए बच्चे को सकुशल ढूंढकर परिजनों को किया गया सुपुर्द
◆परिजनों ने भदोही पुलिस को दिया हृदय से धन्यवाद
कभी-कभी पुलिस को समय पर जानकारी मिल जाए, तो किसी अनहोनी से पहले मामले की गुत्थी सुलझ जाती है. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भदोही जनपद पुलिस की तत्परता से समक्ष आया हैं।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक-19.11.2024 को अपरान्ह पीड़ित तौफिक (निवासी नेवादा थाना फूलपुर जनपद वाराणसी) द्वारा थाना भदोही पर सूचना दिया गया, जिसमें बताया गया कि ‘हम लोग परिवार सहित इस्लामपुर नई बस्ती कस्बा भदोही में एक शादी समारोह में आए थे. शादी समारोह के दौरान उनका 04 वर्षीय पुत्र अरहम कहीं गुम हो गया है।’
उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चे की तलाश करते हुए अथक प्रयास कर गुम हुए बच्चे को कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा भदोही पुलिस के मानवतापूर्ण कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हृदय से धन्यवाद किया गया।



