पार्टी ने दिया है टिकट – स्वप्निल पाटिल
कल्याण (पूर्व) की चुनावी जंग रोचक मोड़ पर है. करीबन सभी प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. ऐसे में प्रहार जनशक्ति पक्ष व परिवर्तन महाशक्ति के प्रत्याशी शैलेश तिवारी का भी माहौल मजबूती बन रहा है।
गौरतलब है कल्याण (पूर्व) के कैलाश नगर में स्थानीय लोगों ने प्रत्याशी शैलेश तिवारी के समर्थन में एक मिटिंग सभा का आयोजन किया, जहां सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाकर अपना समर्थन देने का कार्य किया. यहां उपस्थित क्षेत्रीय लोगों ने स्वच्छ पानी, ज्यादा लाईटबिल, प्रापर्टी टैक्स सहित विभिन्न मुद्दों पर ध्यानाकर्षक किया. इसके साथ ही कहां कि सर्व समाज के लोग युवा आंदोलनकारी शैलेश तिवारी के साथ खडे हैं, तो हम हिन्दी भाषियों को इस बार मजबूती से वोटिंग करके सिर्फ साथ नहीं देना है बल्कि एक बार मौका देकर कल्याण (पूर्व) की विभिन्न समस्याओं के लिए जंग लड़ने वाले शैलेश तिवारी को विधायक बनाना है. मिटिंग के दौरान सबको देखा बारी-बारी, अबकी बारी शैलेश तिवारी…का नारा गूंजता रहा।

पार्टी ने दिया है टिकट – प्रहार जनशक्ति पक्ष के स्वप्निल पाटिल ने कहा कि ऐसे समय में हिन्दी भाषी आंदोलनकारी नेता शैलेश तिवारी को टिकट दिया है, जब अन्य पार्टी किसी हिन्दी भाषी नेता को टिकट देने के बजाय सिर्फ उनका वोटबैंक हथियानें की होड़ मचाकर रखे हैं. ऐसी स्थिति हिन्दी भाषी मतदाताओं को जोरदार वोटिंग करके अपने समाज की लाज बचाना चहिए, ताकि भविष्य में सभी पार्टी हिन्दी भाषी वोटबैंक का सम्मान करते हुए निर्णय लें।
इस दौरान राहुल काटकर, पवन दुबे, हर्षल सालवी, विपिन मिश्रा, श्याम दुबे, राज द्विवेदी, दुर्गेश मिश्रा, सूरज सिंह, विवेक सिंह, राजू पाल, धीरज पांडेय, अरविंद दुबे सहित सैकड़ों स्थानीय मतदाता उपस्थित थे।



