भदोही जनपद पुलिस इन दिनों एलर्ट मोड पर है. जोकि तत्काल एक्शन लेकर आरोपी को भागने से पहले गिरफ्त में ले रही है. इसी क्रम में नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) से मिली जानकारी के मुताबिक थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत आरोपी द्वारा वादी की नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना की शिकायत मिली थी, जिस सम्बन्ध में तत्समय ही थाना स्थानीय पर मुअसं-125/2024 धारा-363,366 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की सकुशल बरामदगी के प्रयास सहित विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
डा. मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी व महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को पूर्व में सकुशल बरामद करते हुए दिनांक-14.11.2024 को उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त करण गौतम पुत्र सुरेश उर्फ मलखान गौतम (निवासी ग्राम तिउरी, थाना औराई, जनपद भदोही) को उगापुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा. न्यायालय किया गया।



