मझवा के ‘बोटी युद्ध’ से, भदोही शर्मसार..चुनाव आयोग पहुंचा मामला

मझवा में हुए ‘बोटी युद्ध’ से भदोही वालों को शर्मसार होना पड़ रहा है क्योंकि मझवा के विधायक डा. विनोद बिंद को भदोही लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने सांसद चुना. फिर भी वो मझवा में ही जाकर विधायक के उपचुनाव में ‘बोटी-रोटी’ का आयोजन करके पूरे देश में चर्चित हो उठे हैं।

भदोही से भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद के मझवां क्षेत्र के करसड़ा स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई दावत में बवाल का मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है. सपा सांसद व पार्टी के मझवां उप चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. कहा कि बकरा, मुर्गा और शराब का प्रबंध किया गया. इसमें भदोही सांसद और उनके भाई का नाम सामने आया है. इस मामले की शिकायत निर्वाचन अधिकारी को एक्स पर पोस्ट के साथ साथ ऑनलाइन भी की गई है।

सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को लोहिया ट्रस्ट स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अभी तक इस मामले में न तो कोई जवाब दिया गया है और न ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग लालच देकर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं, उनको प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, ताकि वे क्षेत्र में दिखाई न दें। इससे चुनाव निष्पक्ष होगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मझवां क्षेत्र में धनबल, कर्मचारियों और अधिकारियों के बल पर भाजपा चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रही है. रात में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बकरा, मुर्गा और शराब का प्रबंध किया गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading