रामलीला में ‘व्यस्त’ गांव वाले, यहां ‘प्रधान पति’ ने की ‘लाखों’ धननिकासी.!

भदोही जनपद में इन दिनों ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं. कुछ ग्राम प्रधान जो पिछले तीन-चार वर्षों में कुछ नहीं कर पाए थे, वो अब ‘जिला टाॅप’ विकास कार्य के नाम ‘धननिकासी‘ का इतिहास रच रहे हैं. ‘पितृपक्ष में लक्ष्मी वर्षा’ करने वाले ग्राम प्रधान की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी, तब तक ‘प्रधान पति’ की कारस्तानी भी चर्चाओं की महफिल सजाने लगी है।

गौरतलब है कि भदोही जनपद में लाखों खर्च करके कुछ जो ग्राम प्रधान बने थे, वो अब अचानक अपनी कारस्तानी शुरू कर दिए हैं. पिछले तीन-चार वर्षो में कुछ विशेष नहीं कर पाने वाले ‘दूध के धूले‘ अब अपना चमत्कार दिखा रहे हैं. पिछले दिनों ‘सशक्त समाज न्यूज’ ने ज्ञानपुर ब्लाक अंतर्गत ‘पितृपक्ष में लक्ष्मी वर्षा’ करने वाले गांवों के प्रधान की पोल खोली थी, जिसके बाद ‘सशक्त समाज न्यूज’ की ‘ग्रामहित आवाज’ को दबानें के लिए भ्रष्टाचारियों ने भरसक प्रयास किया. फिलहाल ‘गीदड़ भभकी’ से यह ‘प्रकाशन समूह’ भयभीत होने वाला नहीं है. अंतत: फिर से सनसनीखेज ‘खोजी खबर’ आपके समक्ष है. पिछले तीन-चार वर्षों में कुछ विशेष नहीं करने वाले कुछ ‘प्रधान पति’ की कारस्तानी का दस्तावेज ‘सशक्त समाज न्यूज’ के हाथों लगा है, जो ‘रामलीला महोत्सव’ की आड़ में गांव वालों को उलझाए रखे, ऊधर ‘ग्राम पंचायत धनराशि’ का खजाना विभिन्न कार्यों के नाम मनपसंद कंपनियों में खाली कर दिए हैं. भ्रष्टाचार की कारस्तानी में कहीं ‘प्रधान पुत्र’ नेता बने घूम रहे, तो ‘प्रधान पति’ व ‘प्रधान देवर’ भी पीछे नहीं हैं. खैर…8 लाख से 20 लाख व उससे अधिक धननिकासी सिर्फ 1 महीने में करने वाले प्रधान-सेकेट्री की मुसीबत बढ़ना तय है क्योंकि ‘जांच की आंच’ आगामी महीनों जब बढ़ेगी, तो सामग्री खरीदी के दस्तावेज में कई चौंकाने वाली खामियां सामने आने वाली है. कुछ गाँव से तो 5 लोग एफीडेविट जिलाधिकारी को सौंपनें की तैयारी में हैं, जिसमें पूरे विकास कार्यों की दस्तावेज सहित जांच नियमानुसार कराने की मांग शामिल होगी।

ज्ञानपुर के बीडीओ आलोक पांडेय ने ‘सशक्त समाज न्यूज को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सीडीओ साहब ने जांच के आदेश दिए हैं और ‘पितृपक्ष में लक्ष्मी वर्षा’ की खबर को संज्ञान में लेकर अचानक लाखों ‘धननिकासी’ करने वाले गांवो के दस्तावेज को खंगाला जा रहा है और इसी तरह अक्टूबर में रामलीला के दौरान लाखों धननिकासी की भी जांच होगी. इतना तय मानिए कि उन मनपसंद कंपनियों की भी जांच होगी, जिनका बिल आया है और सामग्री किसी अन्य कंपनी ने विकास कार्य में सप्लाई किया है।"

प्रधान-सेकेट्ररी का मेल, पितृपक्ष में ‘लक्ष्मी वर्षा’ का खेल.! https://sashaktsamaaj.com/2024/10/principal-secretary-meeting-game-of-lakshmi-varsha-in-pitru-paksha-the-real-panchayat/

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading