अभेद गढ़ – भाजपा की यह सीट, नामांकन में जनसैलाब…

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा की यह सी भी अभेद कही जा रही है. कल्याण (पूर्व) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड ने नामांकन दाखिल कर दिया. यहां उमड़े जनसैलाब से आगामी चुनाव में जीत की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने इस अभूतपूर्व समर्थन को देखते हुए दावा किया कि “यह सीट भाजपा के पक्ष में निश्चित रूप से सुरक्षित है।”

सुलभा गायकवाड ने विशाल जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन पत्र जब दाखिल किया, तो इस दौरान मंत्री रविंद्र चव्हाण भी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि, भाजपा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और सुलभा गायकवाड की जीत से क्षेत्र का पूर्ण विकास संभव होगा।" आगे बताया कि गणपत गायकवाड़ के उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर भाजपा ने उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड को उम्मीदवार चुना है, और भारी जनसैलाब उनकी सफलता का स्पष्ट संकेत है।

सुलभा गायकवाड़ ने भी अपने वक्तव्य में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया.उन्होंने पिछले आठ महीनों से लगातार मतदाताओं के संपर्क में रहने का उल्लेख किया, जिससे उन्हें व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, मंत्री रविंद्र चव्हाण व अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने रैली को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading