कल्याण (पूर्व) की रियासत में सियासत का तड़का लग चुका है. जहां एक ओर परिवर्तन का बिगुल विपक्षी उम्मीद्वार बजा रहें हैं, वही ‘परिवर्तन महाशक्ति’ ने भी शक्तिबाण चला दिया. ऐसे में युवा आंदोलनकारी ‘प्रहार जनशक्ति पक्ष’ उम्मीद्वार शैलेश तिवारी के समर्थक जोश में दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि कल्याण (पूर्व) के आंदोलनकारी युवा जननेता शैलेश तिवारी को इस बार प्रहार जनशक्ति पक्ष व परिवर्तन महाशक्ति पक्ष ने अधिकृत उम्मीदवार बनाया है. जिसका असर नामंकन दाखिला में देखने को मिला. नामांकन के दौरान हजारों की उपस्थिति के बाद से, कल्याण (पूर्व) की विभिन्न गलियों में पार्टी समर्थकों के साथ शैलेश तिवारी के समर्थकों में भी जोरदार शुरूआती जोश दिख रहा है. एक तरफ पूर्व कांग्रेसी नेता शैलेश तिवारी का नीजी वोट बैंक पहले से ही है, दूसरी तरफ टिकट देने वाली पार्टी की वोटरूपी ताकत भी जुड़ गई है. ऐसे में हिंदी भाषी मतदाता भी आंतरिक रूप से बड़ी तेजी से जुड़ते जा रहे हैं. समर्थकों का दावा है कि कल्याण (पूर्व) अब परिवर्तन की तरफ देख रहा है और उन्हें अब शैलेश तिवारी में आस दिखाई दे रही है. अबकी अन्य पार्टी के हिन्दी भाषी नेता भी टिकट ना मिलनें के कारण अपनी बेरूखी दिखा रहें है. जोकि सीधे तौर शैलेश तिवारी के समर्थन में हैं।
खैर...इतना तो तय है कि हिन्दी भाषी मतदाता इस सीट पर कभी भी बाजी पलट सकते हैं. अब यह आने वाला वक्त ही बताऐगा कि सियासी खेल किधर करवट लेगा।



