शिवम सत्संग ट्रस्ट, एम.जे.पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट एवम सरयूपारीण ब्राह्मण मंच द्वारा संयुक्त रूप से सप्रेम दीपावली स्नेह मिलन-सम्मान समारोह कल्याण (प) में किया गया. आयोजन प्रमुख की भूमिका विजय पंडित, अमित तिवारी, दर्शन तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी ने निभाई. कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध समाजसेवी व ‘समाज रत्न’ मानिंद डा.विजय पंडित ने स्वयं किया।
इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का यथोचित सम्मान दर्शन तिवारी, अमित तिवारी एवम विजयशंकर त्रिपाठी द्वारा किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जहां जयप्रकाश मिश्रा (मिलिंद जी) ने किया, वही प्रमुख अतिथि बतौर शैलेश तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्र कल्याण पार्टी) उपस्थित रहे. सर्वश्री निमंत्रित वरिष्ठ पत्रकार देवेश मिश्रा, शैलेश तिवारी, नवीन पाण्डेय, रोहित शुक्ला, सुनील तिवारी, सुजीत श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, महादेव पंजाबी, अशोक वर्मा, अशोक कांबले, महेश द्विवेदी, अरविंद मिश्रा (पिंटू), अरविंद मिश्रा, आई पी तिवारी, एस एन दुबे, अरविंद मिश्रा, राजेश तिवारी, जितेंद्र पाण्डेय सहित सभी उपस्थित पत्रकारों का सम्मान उपरोक्त संस्था द्वारा प्रमुखता से किया गया। इस दौरान डोंबिवली से ‘हिन्दी भाषी जनता परिषद’ केंद्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ दुबे भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्तर भारतीय समाज के प्रति समर्पित पत्रकारों की सराहना की।