राष्ट्रीय अध्यक्ष का कल्याण दौरा, इन बुद्धिजीवियों से की मुलाकात…

अपना पूर्वांचल महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक दुबे ने रविवार को कल्याण शहर का दौरा कर शहर के तमाम बुद्धिजीवियों से भेंट की. जहां उन्होंने संस्था के मूलभूत उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया, वहीं लोगों द्वारा दिए गए सुझावों को भविष्य में संस्था की रूपरेखा में शामिल करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान उन्होंने कल्याण में कई सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में भेंट दी।

संस्था के पदाधिकारी अरविंद मिश्रा ‘पिंटू’, राकेश मिश्रा ‘मुन्ना’, सुशील सिंह, सत्यम मिश्रा, विनय मिश्रा, अध्यापक प्यारेलाल यादव व अन्य लोगों के साथ अशोक दुबे सबसे पहले विवेक श्रीवास्तव के घर पहुंचे जिनके भाई अभी हाल ही में सेंचुरी रेयान कंपनी में हुए विस्फोट में मारे गए थे, उनके परिजनों के दुख में सहभागी होकर उन्हें ढाढस बंधाया तथा मृत आत्मा को मोक्ष प्राप्ति की कामना की।
इसी के साथ प्रतिष्ठित बिल्डर विनोद मिश्रा से मुलाकात की तथा दोनों के बीच पूर्वांचल के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिससे भविष्य में पूर्वांचल के विकास में सहायता मिलेगी। इसके बाद खन्ना कंपाउंड में बीपी सिंह, पत्रकार देवेश मिश्रा के मंडल, राकेश मिश्रा के मंडल, लवकुश अपार्टमेंट के मंडल आदि पंडालों में भेंट दी तथा उसके बाद कल्याण से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने दिनेश मिश्रा, आनंद दुबे, राजेन्द्र सिंह, रोहित शुक्ला, सी पी दुबे, हर्षल साल्वी, अरविंद त्रिपाठी समेत अन्य लोगों से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading